{"_id":"6267a973d9a6cf10d97ea475","slug":"jind1650960755","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी के कारण जिले में कई जगह लगी आग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तेज आंधी के कारण जिले में कई जगह लगी आग
विज्ञापन
छात्तर गांव में आग लगने से जलते तूड़ी के कूप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छात्तर के खेतों में कूप जले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना।
सोमवार देर रात तेज आंधी के कारण जिले में कई जगह आग लग गई। इसके चलते नरवाना क्षेत्र के सफाखेड़ी गांव में दो एकड़ के काट कर रखे गए गेहूं जल गए तो सैकड़ों एकड़ के फाने व उचाना के छात्तर गांव में तूड़ी के कूप जल गए। ग्रामीणें ने बताया कि रात करीब 11 बजे छातर गांव के बधाना वाले रास्ते खेतों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही लोग आप पर काबू पाने के लिए दौड़े, लेकिन आग की भंयकर लपटों के कारण कोई भी योजना कामयाब नहीं हो रही थी। ऐसे में लोगों ने ट्रेक्टर से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका। तेज आंधी के कारण आग से वहां लगाए गए तूड़ी के कूप को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते कई तूड़ी के कूप राख में तबदील हो गए। किसान बीरा ने बताया कि आंधी व आग लगने के डर से भूसा बंधवाया था। अब पशुओं को खिलाने के लिए उसके पास कुछ भी नहीं बचा है। पशुओं के लिए सूखे चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका मौके पर पहुंचे । थाना प्रभारी ने बताया कि खेतों में दो घर नजदीक होने के कारण दो फायर ब्रिगेड के गाड़ी को बुला कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन किसानों के तूड़ी के कूप जल गए। वहां पर बंधे पशुओं को बचा लिया गया ग्रामीणों की समझदारी से बड़ा हादसा होने से टल गया