{"_id":"62663f399c0a8b31ee4c802a","slug":"jind1650868025","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व छेड़छाड़ करने के आरोप में ससुराल पक्ष के छह लोग नामजद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व छेड़छाड़ करने के आरोप में ससुराल पक्ष के छह लोग नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व छेड़छाड़ करने के आरोप में ससुराल पक्ष के छह लोग नामजद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर की एक कालोनी की महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी की महिला ने बताया कि उसकी शादी २७ नवंबर २०२० को बहादुरगढ निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसको दहेज के लिए प्रताडि़त करना ससुराल पक्ष के लोगों ने कर दिया था। जब उसने
विरोध जताया तो उसके पति, सास, ससुर, देवर व दो ननदों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ उसके देवर व ससुर ने छेड़छाड़ कर शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।