फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जुलाना के युवक की मौत के मामले में राजनीतिक एंट्री

जुलाना के युवक की मौत के मामले में राजनीतिक एंट्री

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
जुलाना के युवक की मौत के मामले में राजनीतिक एंट्री
पत्रकारों से बातचीत करते आम आदमी पार्टी के नेता - फोटो : Amar Ujala
- आम आदमी पार्टी नेताओं ने सौंपा एसपी को ज्ञापन, केस दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जींद। पांच दिन पहले जुलाना के युवक की न्यायिक हिरासत में मौत के मामले में अब राजनीतिक एंट्री हो गई है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार सुबह पहले जुलाना में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बाद में जींद पहुंच कर एसपी को ज्ञापन सौंप। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, रिठाला से विधायक महेंद्र गोयल व आप नेता व पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर मौजूद रहे। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जुलाना निवासी युवक पप्पी की मौत पूरी तरह से पुलिस यातना के चलते हुई है। उन्होंने इस दौरान मीडिया के समक्ष कुछ तस्वीरें भी दिखाई और दावा किया कि पप्पी के शव पर चोट के निशान हैं। इसके अलावा उन्होंने शक जताया कि पप्पी के गुप्तांगों में भी चोट मारी गई है। गौरतलब है कि जुलाना निवासी पप्पी को पुलिस ने 13 अप्रैल को गांजा तस्करी के आरोप में काबू किया। इसके बाद उसे 15 अप्रैल को जेल पहुंचा दिया। इसके बाद 17 अप्रैल को इलाज के दौराप पप्पी की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई थी। तभी से पप्पी के परिजन व अन्य लोग पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं ।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने कहा कि अभी मामले में न्यायिक जांच चल रही है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई हो सकती है। यदि परिजन चाहते हैं तो इससे पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed