फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण व जेठ के लड़के पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण व जेठ के लड़के पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
जींद। शहर के एक कालोनी की महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण, अश्लील वीडियो बनाने व जेठ के लड़के पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाकर महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। महिला थाना पुलिस ने पति व जेठ के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी की २८ वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी शहर की एक कालोनी के युवक से २०१४ में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करता था। इसके बाद उसकी वीडियो बनाकर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था। जब उसने पैसे लाने से मना किया तो उसने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ के लड़के ने भी उसके साथ कई बार जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति व जेठ के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed