फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रोहतक रोड पर हमेठी के सामने डंफर की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

रोहतक रोड पर हमेठी के सामने डंफर की चपेट में आने से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड पर हमेठी के सामने से बाइक पर सवार होकर जा रहे बराह खुर्द गांव निवासी नन्हाराम डंफर की चपेट में आने से वीरवार को घायल हो गया था। जिसकी देर रात को रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात डंफर चालक के
विज्ञापन
खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बराह कलां गांव निवासी सुरेश ने बताया कि वह वीरवार को अपने भाई नन्हा राम के साथ रिश्तेदारी में किशनपुरा जा रहा था। इस दौरान उसके भाई नन्हाराम ने उसको किशनपुरा टी प्वाइंट पर छोड़कर अनाजमंडी की तरफ जाने लगा तो सामने से आ रहे एक डंफर ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मारी। जिसमें उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। जहां से इलाज के लिए उसको शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।  जहां पर वीरवार देर सायं को उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई,  घटना को अंजाम देकर डंफर चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयान दर्ज कर अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed