{"_id":"6232cef58888cb1fb911f801","slug":"jind1647496949","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती को लेकर दो महीने पहले हुई कहासुनी के मामले में भाईयों ने गला घोंट कर की पड़ोसी युवक की हत्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवती को लेकर दो महीने पहले हुई कहासुनी के मामले में भाईयों ने गला घोंट कर की पड़ोसी युवक की हत्या
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद।नरवाना रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी में बुधवार रात करीब 12 बजे 23 वर्षीय युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। पड़ोस के ही दो युवकों पर आरोप लगा है। बताया जा रहा है मरने वाले के छोटे भाई का करीब आरोपियों के साथ उनकी बहन को लेकर दो महीने पहले विवाद हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में शिवपुरी कॉलोनी निवासी सियाराम ने कहा कि पडोस में ही जय किशन परिवार सहित रहता है। करीब दो महीने पहले जयकिशन के बेटे गोविंद व दीपक का सियाराम के बेटे विकास के साथ झगड़ा हुआ था। ऐसे में बुधवार रात करीब 12 बजे दीपक व गोविंद उनके घर पर आए और आवाज लगाकर दरवाजा खुलवा लिया। इस पर वे अंदर घुस गए और आरोप है कि सियाराम के साथ मारपीट करने लगे। इन दौरान दोनों ने विकास के बारे में पूछा तो बताया गया कि विकास बाहर गया हुआ है। सियाराम ने आरोप लगाया कि दोनों ने अंदर सोते हुए उसके बेटे प्रवीन के साथ मारपीट शुरु कर दी। फिर दोनो भाईयों ने प्रवीन को चारपाई से उतारकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद दोनों ने उस के ऊपर बैठकर उसका गला दबा दिया और उसका सिर जमीन पर पटक दिया। गला दबाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार युवक की हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक का फ़ाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
मृतक का फ़ाइल फोटो।