{"_id":"622efbcff8d0f83d6e4db1c5","slug":"jind1647246287","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफीदों रोड स्थित एक दुकानदार पर कस्सी से हमला कर घायल करने के आरोप में दो नामजद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सफीदों रोड स्थित एक दुकानदार पर कस्सी से हमला कर घायल करने के आरोप में दो नामजद
विज्ञापन
जींद। सफीदों रोड स्थित एक दुकानदार पर दो लोगों के कस्सी से हमला कर घायल करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कालोनी निवासी अनिश बंसल ने बताया कि १२ मार्च को वह अपने जानकार राकेश की दुकान पर गया हुआ था। इस दौरान वहां पर पड़ौस का ही एक दुकानदार दलशेर व उसके साथ एक युवक आया जो राकेश की दुकान पर आ
कर उसके साथ असभ्य भाषा में बात करने लगा। इस पर उसने दलशेर को इस तरह से बात नहीं करने को कहा, लेकिन दलशेर ने उसको भी गाली देनी शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जब वह दुकान से जाने लगा तो दलशेर व उसके साथ आए युवक ने उस पर कस्सी से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दलशेर व एक अन्य युवक को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन