फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फाइनेंस कार्यालय में बंधक बनाने, मारपीट क रने के आरोप में दो युवक नामजद

फाइनेंस कार्यालय में बंधक बनाने, मारपीट क रने के आरोप में दो युवक नामजद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:58 PM IST
विज्ञापन
जींद में रामराय गेट पर फाइनेंस कार्यालय में व्यक्ति को बंधक बनाने, मारपीट करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने फाइनेंसर जतीन व शुभम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
 सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में  डेडराज मोहल्ला निवासी गौतम ने बताया कि वह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चपरासी के पद पर काम करता है। १5 फरवरी को वह अपने मकान के बाहर गली में खड़ा था। इस दौरान उसके पास जतिन नाम का लड़का आया और बोला की उसको फाइनेंसर विरेंद्र गिल ने बुलाया है। जब वह कार्यालय में गया तो वहां पर विरेंद्र गिल नहीं मिला। उसने बताया कि उसने सात माह पहले विरेंद्र गिल से 10 हजार रुपये फ ाईनेंस पर 10 रुपये संैकडा़ के हिसाब से लिए थे। जिसमें  उसने सात हजार रुपये लौटा दिए थे। जिसके बाद जतिन ने उसको बताया कि उसके २५ हजार रुपये बकाया है। इस पर उसने तीन हजार रुपये उनको उसी समय दे दिए। इसके बाद शुभम व जतिन ने उसको कार्यालय में बंधक बनाकर मारपीट की।  इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed