फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अमरहेड़ी रोड पर मावा पनीर की दुकान का ताला तोड़कर २५ हजार की नकदी चोरी

अमरहेड़ी रोड पर मावा पनीर की दुकान का ताला तोड़कर २५ हजार की नकदी चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:36 PM IST
विज्ञापन
जींद। अमरहेड़ी रोड पर मावा-पनीर की दुकान का ताला तोड़कर अंदर से २५ हजार रुपये चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
 शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में अमरहेड़ी रोड निवासी अरूण ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मावा व पनीर की दुकान चलाता है। सोमवार देर सायं को वह दुकान को ठीक से बंद करके गया था, लेकिन रात को अज्ञात लोगों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर गल्ले से २५ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा दुकान के अंदर तीन मोबाइल भी गायब मिले।  शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर नकदी व मोबाइल चोरी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed