{"_id":"620380be2869a026247e4f7d","slug":"jind1644396734","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर हुई बूंदाबांदी, शहर में भी जगह-जगह हुआ जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रातभर हुई बूंदाबांदी, शहर में भी जगह-जगह हुआ जलभराव, लोग परेशान
नागरिक हॉस्पिटल जींद में बूंदाबांदी के बाद जमा हुआ पानी।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
जींद। मंगलवार रातभर बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी से जहां जलभराव की समस्या हुई, वहीं गेहूं की फसल को इससे लाभ हुआ है। इस समय गेहूं की फसल को पानी की जरूरत हो रही थी। बूंदाबांदी से शहर में कई जगह पानी जमा हो गया है। पटियाला चौक, बतख चौक, एसडी स्कूल के पास पानी जमा हो गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी बूंदाबांदी के कारण कई जगह कीचड़ की स्थिति बन गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार दोपहर बाद मौसम साफ होने की संभावना है। वहीं बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियम पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियम रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियम व अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियम था। खंड कृषि अधिकारी रमेशचंद्र ने कहा कि यदि और बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता। अभी तक गेंहू की फसल को कोई नुकसान नहीं है जबकि सरसों की फसल को कुछ नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।