{"_id":"6200e3046815b565de1af072","slug":"jind1644225284","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव कालोनी में वकील से मिलने जा रहे व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर छीने 30 हजार रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शिव कालोनी में वकील से मिलने जा रहे व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर छीने 30 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शहर की शिव कालोनी में रविवार सायं को अपने वकील से मिलने जा रहे चौधरी मोहल्ला निवासी महेंद्र मंगला की आंखों में मिर्च डालकर 30 हजार रुपये छीनने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में चौधरी मोहल्ला निवासी महेंद्र मंगला ने बताया कि वह शिव कालोनी में उसके जानकार वकील मायाराम देवली से मिलने के लिए जा रहा था। जब वह अपनी बाइक पर राजकीय पीजी कॉलेज की पिछली गली से गुजर रहा था तो वहां पर
किसी बाइक सवार युवक ने उसकी आंखों में लाल मिर्ची पाउडर डालकर उसके हाथ से बैग छिन लिया। जिसमें 30 हजार रुपये की नकदी व अन्य जरूरी कागजात थे। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि आंखों में लाल मिर्ची पाउडर डालकर ३० हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
छीनने के आरोप में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।