फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पिता ने एक युवक पर लगाए उसकी २० वर्षीय बेटी के अपहरण के आरोप

पिता ने एक युवक पर लगाए उसकी २० वर्षीय बेटी के अपहरण के आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
जींद। शहर थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी 20 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि राम नगर निवासी युवक अमित ने बुधवार दोपहर को एक बजे उसकी बेटी का घर से ही अपहरण कर लिया। उन्होंने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने कहा पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। युवती के बरामद होने के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed