{"_id":"61fa4616fa05a77bd97f1687","slug":"jind1643791894","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़, गर्भपात व मारपीट करने के आरोप में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़, गर्भपात व मारपीट करने के आरोप में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म, मारपीट, छेड़छाड़, गर्भपात करवाने व दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप में शहर की एक कालोनी के पांच लोगों के खिलाफ महिला थाना पुसिल ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी शहर की एक कालोनी निवासी युवक के साथ ११ दिसबंर २०१८ को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लग गए थे। महिला ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसके पति ने उसका गर्भपात करवाया। इसके अलावा उसके देवर रितेंद्र ने उसको नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया व उसके दूसरे देवर व ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने सास पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन