{"_id":"61f8de28ef75d9484f794425","slug":"jind1643699752","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वर्टर बैटरी की दुकान का दरवाजा तोड़कर तीन लाख रुपये चोरी करने के दो आरोपी नामजद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इन्वर्टर बैटरी की दुकान का दरवाजा तोड़कर तीन लाख रुपये चोरी करने के दो आरोपी नामजद
विज्ञापन
जींद। रानी तालाब स्थित इन्वर्टर बैटरी की दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर से तीन लाख रुपये की नकदी चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने दुकान के कर्मचारी बिशनपुरा गांव निवासी मनजीत व किशनपुरा गांव निवासी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि ३० जनवरी की रात को वह दुकान को ठीक से बंद करके घर गया था, लेकिन जब वह अगले दिन दुकान पर पहुंचा तो वहां का दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर से तीन लाख रुपये की नकदी गायब मिली। उसने आरोप लगाया कि उसकी दुकान में चोरी दुकान पर ही काम करने वाले विक्की व मनजीत ने की है। इस मामले में शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर से नकदी चोरी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन