फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्वर्णकर की दुकान से १५५० रुपये की नकदी व एक मूंगा रत्न चोरी

स्वर्णकर की दुकान से १५५० रुपये की नकदी व एक मूंगा रत्न चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
जींद। बाजार में स्वर्णकार। की दुकान से दुकानदार को बातों में उलझाकर १५५० रुपये नकद व एक राशि रत्न मूंगा चोरी के आरोप में शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बाजरान मोहल्ला निवासी सुनील कपूर ने बताया कि उसकी शहर के बाजार में स्वर्णकार की दुकान है। 28 जनवरी को सायं लगभग चार बजे एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और एक मूंगा रतन मांगा। इस पर उसने उस व्यक्ति को दो प्रकार के रतन दिखाए एक 2250 रुपये की कीमत का जिस पर वह कहने लगा कि उसे कम कीमत का चाहिए तो फि र उसे 500 रुपये कीमत का मूंगा रतन दिखाया, जिसे देख उसने मुझे 2000 रुपये का नोट दिया और मैंने 1500 रुपये उसे वापस दे दिए। वह कहने लगा कि वह तो 200 रुपये देगा इसके बाद उसने उसको 2000 रूपये का नोट वापस दे दिया और अपने 1500 उससे व वापस ले लिए और कहा कि जहां से आपको सस्ता मिलता हो ले लेना। जिस पर उस व्यक्ति ने फिर से 2000 रुपये का नोट को देकर मूंगा रत्न मांगा। जब उसने मूंगा रत्न को पैक किया तो उसने पैसे भी वापस डाल लिए और झूठ बोलकर १५०० रुपये ले गया। इस बारे में जानकारी सायं को हिसाब करते समय पता
विज्ञापन
लगी। जिसकी उन्होंने सीसीटीवी में जांच की तो आरोपी व्यक्ति उसके पैसे भी वापस ले गया और मूंगा रत्न भी। इस मामले में शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी कर मूंगा रत्न व राशि ठगने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed