फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर किसान नेताओं ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन

स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर किसान नेताओं ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर किसान नेताओं ने डीईओ  को सौंपा ज्ञापन
डीईओ मदन चौपड़ा को ज्ञापन सौंपते किसान - फोटो : Amar Ujala
जींद जिले के उचाना में शिक्षण संस्थान खुलवाने को लेकर किसानों ने प्रधान सतवीर पहलवान की अध्यक्षता में खटकड़ गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में बैठक की। इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री के नाम सोपे ज्ञापन में कहां गया कि पिछले साल से कोविड के कारण लगातार स्कूलों के बंद रहने से बच्चों की शिक्षा का बहुत नुकसान हो चुका है। खासकर प्रथमिक कक्षाओं के बच्चों की शिक्षा का स्तर लगातार शून्य हो चुका है। सरकार ने बाकी सभी कार्यों से पाबंदी हटा दी है चाहे वह बाजार हो या सरकारी कार्यालय हो, बसें या रेल हो, खेल स्टेडियम या सपा सेंटर हो । परंतु सरकार ने स्कूलों को खोलने के लिए सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई। जब सरकारी व राजनीतिक सभाएं हो सकती है तो स्कूलों का संचालन भी हो सकता है। मांग की कि शीघ्र कोई उचित फैसला लें अन्यथा अभिभावक सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इसपर डीईओ ने कहा कि ज्ञापन सरकार के पास भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed