{"_id":"61f4e750162c8c4ed351a285","slug":"jind1643439952","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोप में तीन लोग नामजद ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
16 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोप में तीन लोग नामजद
जींद। 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने कहा कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। 27 जनवरी की रात को लगभग नौ बजे वह वह अपने परिवार के साथ मकान के अंदर सो रहा था। रात को लगभग साढ़े 11 बजे उसने उठकर देखा तो उसकी लड़की चारपाई पर नहीं मिली। परिजनों ने आपास व रिश्तेदारों ने भी अपने स्तर पर काफी पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को नवीन बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। नवीन के पिता राजेंद्र व उसकी मां नीता ने भी किशोरी को भगाने में नवीन का साथ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई सुल्तान सिंह ने कहा कि पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर तीन को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।