{"_id":"61f23750fe246f14a55ecb44","slug":"jind1643263823","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलपुरी कॉलोनी स्थित एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शीतलपुरी कॉलोनी स्थित एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलपुरी कॉलोनी स्थित एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शीतलपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान से सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शीतलपुरी कॉलोनी निवासी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि वह अपने परिवार सहित चार दिन पहले बाहर गया हुआ था। 25 जनवरी की सुबह जब वह अपने मकान पर वापस पहुंचा तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर जाकर देखा तो मकान से दो सोने की अंगूठी, आधा तोले की कानों की बाली, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, लगभग 40 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल गायब मिले। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।