फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कलाम बाल आश्रम की सुरक्षा राम भरोसे, आए दिन किशोरी हो रही फरार --शुक्रवार रात को तीन माह बाद फिर दो किशोरी हुई फरार

कलाम बाल आश्रम की सुरक्षा राम भरोसे, आए दिन किशोरी हो रही फरार --शुक्रवार रात को तीन माह बाद फिर दो किशोरी हुई फरार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
जींद। शहर के कलाम बाल आश्रम की सुरक्षा राम भरोसे है। जिसके चलते आए दिन आश्रम से किशोरियां फरार हो रही हैं। पिछले तीन माह में अब शुक्रवार रात को तीसरी बार फिर से दो किशोरियां आश्रम से फरार हो गई। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
 सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कलाम बाल आश्रम की सुपरिंटेंडेंट शांति देवी ने बताया कि शुक्रवार रात को लगभग दो बजे आश्रम से चार किशोरियों ने भागने का प्रयास किया। जिनमें से सूचना मिलने पर आश्रम के स्टॉफ ने दो किशोरियों को काबू कर लिया, जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गई। उन्होंने बताया कि आश्रम में बाथरुम के साथ खाली जगह पर जाल नहीं है। उस जगह किशोरियों ने मेज लगाकर उसके उपर गद्दे व कुर्सी लगाकर छत के रास्ते से आश्रम के पीछे खाली परिसर में कूदकर हर्बल पार्क की तरफ  से फरार हो गई। बताया कि फरार होने वाली दोनों किशोरियों की उम्र १६ वर्ष है। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को ११२ नंबर पर शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने व आश्रम के कर्मचारियों ने दोनों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन किशोरियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि दोनों किशोरियों के कलाम बाल आश्रम से फरार होने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-----------  पहले की घटनाओं से नहीं लिया सबक  कलाम बाल आश्रम में ड्यूटीरत कर्मचारियों ने इस तरह की पहले हुई घटनाओं से सबक नहीं लिया। जिसके चलते अब तीन माह में यह तीसरी घटना किशोरियों के फरार होने की हुई है। इससे साफ है कि आए दिन हो रही घटनाओं से वहां के कर्मचारी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--------+  कैसे होगी किशोरियों की सुरक्षा  कलाम बाल आश्रम में सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसके चलते आश्रम में हो रही प्रत्येक गतिविधि कैमरों में रिकार्ड होती है, लेकिन रात की ड्यूटी के कर्मचारियों ने न तो कैमरों में हो रही गतिविधियों को देखा और न ही चार लड़कियां अंदर किस तरह से सामान को एकत्रित कर दीवार फांदने का काम कर रही है। उनके बारे में जानकारी जुटाई, बल्कि भागने का प्रयास करने वाली चार में से दो को काबू किया, जबकि दो को भागते देखने पर भी वहां के कर्मचारी पकड़ नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed