{"_id":"61ebc4436850b104e923012b","slug":"jind1642841155","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 वर्षीय युवती का अपहरण करने के आरोप में एक युवक नामजद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
19 वर्षीय युवती का अपहरण करने के आरोप में एक युवक नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से 19 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने बराह कलां निवासी सचिन को नामजद करते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने कहा कि उसकी 19 वर्षीय लड़की बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ती है। 20 जनवरी को उसकी लड़की बिना किसी को बताए घर से चली गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बराह कलां निवासी सचिन बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। जांच अधिकारी एएसआई वजीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर बराह कलां निवासी सचिन को नामजद करते हुए मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन