फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पंचायती फंड से ४१८१०७६ लाख रुपये की राशि का गबन करने वाले तीन गांवों के पूर्व सरपंचों के खिलाफ मामला दर्ज--थुआ, नगूरां व खांडा गांव के पूर्व सरपंचों पर हुए मामले दर्ज

पंचायती फंड से ४१८१०७६ लाख रुपये की राशि का गबन करने वाले तीन गांवों के पूर्व सरपंचों के खिलाफ मामला दर्ज--थुआ, नगूरां व खांडा गांव के पूर्व सरपंचों पर हुए मामले दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:20 PM IST
विज्ञापन
जींद। पंचायती फंड से राशि निकलवाकर वापस जमा नहीं करवाने वाले तीन गांवों थुआ, नगूरां व खांडा के पूर्व सरपंचों के पर 4181076 रुपये जमा नहीं करवाने के आरोप में बीडीपीओ अलेवा की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
 अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में अलेवा के बीडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि थुआ गांव के पूर्व सरपंच अमित की तरफ पंचायत से निकलवाई गई 2158766 रुपये की राशि, नगूरा गांव की पूर्व सरपंच शर्मिला की तरफ 1314881 रुपये तथा खांडा गांव की पूर्व सरपंच रसना की तरफ 1890822 रुपये की राशि बकाया है। यह राशि गांव में विकास कार्य के नाम पर निकलवाई गई थी, लेकिन इस राशि से विकास नहीं हुआ। जिसके चलते इन सरपंचों को यह राशि वापस जमा करवाने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन इन्होंने अब तक यह राशि जमा नहीं करवाई। इस मामले में अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि तीनों गांवों के पूर्व सरपंचो के खिलाफ बीडीपीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed