फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   यूरिया की किल्लत के चलते पिल्लूखेड़ा में किसानो ने लगाया जाम

यूरिया की किल्लत के चलते पिल्लूखेड़ा में किसानो ने लगाया जाम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
यूरिया की किल्लत के चलते पिल्लूखेड़ा में किसानो ने लगाया जाम
पिल्लूखेड़ा में जाम लगाते किसान - फोटो : Amar Ujala
पिल्लूखेड़ा में बुधवार को पिल्लूखेड़ा खंड के किसानों ने यूरिया खाद को लेकर पिल्लूखेड़ा थाने के पास जींद सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। किसानों का कहना है कि पिल्लूखेड़ा खंड में यूरिया खाद की बहुत कमी है। महिलाएं और लड़कियां तक लाइनों में लग रही हैं। इसके बाद भी यूरिया खाद नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
किसानों का कहना है अब बरसात के बाद गेहूं की बढ़ोतरी के लिए यूरिया खाद की जरूरत है। लेकिन उन्हें यूरिया खाद नहीं मिल रहा बुधवार को यूरिया खाद के 2000 बैग पहुंचे, लेकिन लेने वाले किसानों की संख्या इससे कहीं ज्यादा रही। वहीं कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रक डॉ. नरेंद्र पाल लाल का ने बताया कि जल्द ही जिले में यूरिया की खेप पहुंचनी है। अगले दो-तीन दिन में यूरिया की कमी को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed