फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भूराण गांव में बारिश से गिरा मकान

भूराण गांव में बारिश से गिरा मकान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
भूराण गांव में बारिश से गिरा मकान
गिरा मकान दिखाते इंद्र सिंह। - फोटो : Amar Ujala
भूराण गांव में वीरवार शाम को हुई बारिश से एक व्यक्ति का मकान गिर गया। मकान मालिक इंद्र के घर का सामान मिट्टी के नीचे दब गया। गनीमत रही कि उस समय इंद्र सिंह की पत्नी मकान के बाहर गली में खड़े बच्चों को बुलाने के लिए निकली हुई थी । जैसे ही वह घर से बाहर गई मकान धड़ाम से गिर गया। यदि उस समय इंद्र का परिवार वहां पर मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था । इंद्र ने कहा कि वह मजदूरी करता है। वह जब रात में घर पर लौटा तो देखा की उसका मकान गिर गया है। सारा सामान मिट्टी के नीचे दब चुका था। इंद्र ने बताया कि अब तो उसके पास रात में सोने के लिए जगह तक नहीं बची है । उसने बताया कि पूरे परिवार ने जागकर रात काटी है। इंद्र सिंह ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed