फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मंदिर में हनुमान जी का प्रसाद बांटने जा रही महिला को बंधक बनाकर गहने और नकदी लूटे

मंदिर में हनुमान जी का प्रसाद बांटने जा रही महिला को बंधक बनाकर गहने और नकदी लूटे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
जींद। हनुमान जी के मंदिर में प्रसाद बांटने जा रही बुजुर्ग महिला को उसके ही घर में बंधक बनाकर युवक ने चाकू की नोंक पर सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ली। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
 शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग महिला आशा लता ने बताया कि वह डाकखाने में लोगों के पैसे जमा करवाने का काम करती है और घर में अकेली रहती है। मंगलवार रात में वह घर से बाहर मंदिर में हनुमान जी का प्रसाद बांटने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और पेट में चाकू लगाकर उसे घर के अंदर ले गया। युवक ने उसे बंधक बनाकर उसके नाक, कान व गले में पहने सोने के गहने निकाल लिए। कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा खुलवाकर उसके अंदर रखे 1500 रुपये निकल लिए। महिला ने कहा कि युवक ने इस बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed