{"_id":"60ed5b938ebc3e55284c3311","slug":"jind1626168211","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दिलवाई गर्मी से राहत, शहर में जलभराव से बनी आफत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बारिश ने दिलवाई गर्मी से राहत, शहर में जलभराव से बनी आफत
विज्ञापन
बारिश के बीच अपनी मंजिल तक जाता साइकिल सवार
- फोटो : Amar Ujala
बारिश ने दिलवाई गर्मी से राहत, शहर में जलभराव से बनी आफत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
जींद।
लंबे इंतजार के बाद मानसून की पहली बारिश मंगलवार सुबह आई। इससे जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हुई।
शहर के पटियाला चौक, रेलवे रोड, रोहतक रोड, अर्बन इस्टेट सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बारिश कुछ समय बाद पानी की निकास हो जाएगी। वहीं सुबह-सुबह काम पर निकलने वालों को बारिश के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। नरवाना रोड पर पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई में गई वाहन फंस गए। मौसम विभाग ने अभी और बारिश की संभावना जताई।