Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
150 ग्राम अफीम व 1300 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ 48 वर्षीय व्यक्ति काबू
{"_id":"60ec08338ebc3ea6e3726b0d","slug":"jind1626081331","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 ग्राम अफीम व 1300 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ 48 वर्षीय व्यक्ति काबू","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
150 ग्राम अफीम व 1300 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ 48 वर्षीय व्यक्ति काबू
बेलरखां गांव के पास से पुलिस ने ट्रक चालक को 150 ग्राम अफीम और 1300 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ गए व्यक्ति की पहचान पंजाब के जिला गुरदासपुर रहने वाले 48 वर्षीय सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रक में नशीला पदार्थ भरकर पंजाब की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बेलरखां गांव के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान ट्रक चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने चालक को पकड़ कर ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने कहा कि ट्रक चालक से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आ रहा था और कहां पर बेचना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।