फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हैचरी से अंडे लेने जा रहे टेंपो चालक से 28000 रुपये लूटे

हैचरी से अंडे लेने जा रहे टेंपो चालक से 28000 रुपये लूटे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
हैचरी से अंडे लेने जा रहे टेंपो  चालक से 28000 रुपये लूटे
वारदात स्थल पर लूट के बारे में जानकारी देता टेंपो चालक। - फोटो : Amar Ujala
सफीदों। रत्ताखेड़ा रोड पर एक टेंपो चालक से बाइक सवार दो युवकों ने चाकू दिखाकर 28 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। आरोपी टेंपो चालक का मोबाइल फोन भी छइन लिए। किसी राहगीर के माध्यम से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर सदर थाना प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार भिवानी रोड निवासी रोशन ने बताया कि वह बहादुरपुर गांव स्थित मानसरोवर हैचरी से अंडे लेने के लिए जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह गांव रत्ताखेड़ा से हाट रोड की तरफ़ जा रहा था तो बाइक सवार दो युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे बाइक खड़ी कर दी और धारदार हथियार से उसकी बाजू पर वार कर 28 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। साथ ही उसकी गाड़ी की चाबी भी ले गए। फिलहाल पुलिस आसपास सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
घायल रोशन को सफीदों नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed