{"_id":"60e566918ebc3ec2061da380","slug":"jind1625646737","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैचरी से अंडे लेने जा रहे टेंपो चालक से 28000 रुपये लूटे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हैचरी से अंडे लेने जा रहे टेंपो चालक से 28000 रुपये लूटे
वारदात स्थल पर लूट के बारे में जानकारी देता टेंपो चालक।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
सफीदों। रत्ताखेड़ा रोड पर एक टेंपो चालक से बाइक सवार दो युवकों ने चाकू दिखाकर 28 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। आरोपी टेंपो चालक का मोबाइल फोन भी छइन लिए। किसी राहगीर के माध्यम से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर सदर थाना प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार भिवानी रोड निवासी रोशन ने बताया कि वह बहादुरपुर गांव स्थित मानसरोवर हैचरी से अंडे लेने के लिए जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह गांव रत्ताखेड़ा से हाट रोड की तरफ़ जा रहा था तो बाइक सवार दो युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे बाइक खड़ी कर दी और धारदार हथियार से उसकी बाजू पर वार कर 28 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। साथ ही उसकी गाड़ी की चाबी भी ले गए। फिलहाल पुलिस आसपास सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
घायल रोशन को सफीदों नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।