{"_id":"60dc069d8ebc3edfe3579327","slug":"jind1625032349","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे पर मां की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप, बहन ने किया खुलासा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बेटे पर मां की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप, बहन ने किया खुलासा
मां की हत्या कर फंदे पर लटकाने के आरोपों की जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
जींद। शहर के भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर में 22 वर्षीय बेटे पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगा है। इसका खुलासा युवक की बहन ने किया है। हालांकि हत्या 3 दिन पहले कर दी थी। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार के अनुसार हिसार जिले के गामड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय विनोद अपनी मां व बहन के साथ रहता है। विनोद के पिता आजाद की मौत हो चुकी है। आरोप हैं कि सोमवार को विनोद अपनी बहन सपना को मोटरसाइकिल पर बैठा कर गांव छोड़ आया। इसके बाद जींद आकर एक और युवक के साथ मिलकर अपनी 43 वर्षीय मां बिमला को अपने घर पर मार दिया और फंदे पर लटका दिया। इसके बाद फिर अपनी बहन सपना को वापस ले आया। घर आते ही कहा कि मां ने आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं विनोद अपनी मां को फंदे से उतारकर ऑटो में डालकर अपने गांव के श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। शक होने पर विनोद की बहन सपना ने मंगलवार रात को इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर डीएसपी जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।