{"_id":"6062e2638ebc3e8d1b2ec761","slug":"jind1617093219","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया
पंजाब कांग्रेस का पुतला फूंक कर विरोध जताते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
जींद। पंजाब में भाजपा विधायक के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर पंजाब की कांग्रेस व किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल के खिलाफ रोष जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन अब आम किसानों का नहीं कुछ राजनीतिक लोगों का है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कहा कि अब कांग्रेस व कम्युनिस्टों द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है। आम किसान अब कृषि कानून के लाभ समझ चुके हैं । मोर ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के कुछ लोगों द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव में जनता ही ऐसे लोगों को जवाब देगी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के चलते भारी संख्या में पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।