{"_id":"60603a878ebc3e593b4029a8","slug":"jind1616919175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच ने 14 साल की पहलवान के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोच ने 14 साल की पहलवान के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय महिला पहलवान के साथ उसके ही कोच ने दुष्कर्म किया । महिला थाना पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी गांव के ही स्कूल में कुश्ती का अभ्यास करती है। इस दौरान कुश्ती का अभ्यास करवाने वाले गांव के ही कोच ने शनिवार को उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बेटी ने घर पहुंच कर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। जांच अधिकारी डीएसपी जितेंद्र खटकड़ के अनुसार केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को आज ही अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन