फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   परीक्षा देने के बाद उत्तर पुस्तिका साथ ले गई लड़की, परीक्षा अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

परीक्षा देने के बाद उत्तर पुस्तिका साथ ले गई लड़की, परीक्षा अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद उत्तर पुस्तिका साथ ले गई लड़की, परीक्षा अधिकारियों के फूले हाथ-पांव
उत्तर पुस्तिका के गायब होने की जानकारी देते कर्मवीर। - फोटो : Amar Ujala
एसडी स्कूल पुराने भवन में चल रही ग्राम सचिव की परीक्षा में एक उत्तरपुस्तिका गायब हो गई। जिसकी वजह से प्रशासन में हड़कंप मच गया। परीक्षा अधिकारियों ने तुरंत गेट बंद कर ताला लगा दिया। किसी भी परीक्षार्थी को बाहर नहीं निकले दिया। जांच में पता चला कि जुलाना की एक महिला अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका ले गई है। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और बस स्टैंड पर पहुंच कर युवती से उत्तर पुस्तिका बरामद कर ली। परीक्षा केंद्र अधीक्षक सुरेंद्र राणा ने बताया कि गलती से कोई उम्मीदवार उत्तर पुस्तिका अपने साथ ले गया। उसे वापस मंगवाया जा रहा है। वहीं कर्मचारी चयन आयोग के फ्लाइंग अधिकारी कर्मवीर के अनुसार कॉपी गलती से चली गई थी। उसे वापस मंगवा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed