फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सीआरसयू में भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाला प्रोफेसर निलंबित

सीआरसयू में भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाला प्रोफेसर निलंबित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
सीआरसयू में भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाला प्रोफेसर निलंबित
सीआरसयू के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala
चौधरी रणबीर रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में चल रही भर्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले प्रोफेसर संदीप बेरवाल को विश्वविद्यालय द्वारा निलंबित कर दिया गया है। वहीं प्रोफेसर संदीप बेरवाल रविवार रात से ही विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे हुए हैं। प्रोफेसर संदीप बेरवाल का आरोप है कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजवीर सिंह सोलंकी और रजिस्ट्रार डॉ राजेश पूनिया अपने चहेते लोगों को भर्ती कर रहे हैं। वही विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश पूनिया ने कहा कि प्रोफेसर संदीप बेरवाल अपने चहेते उम्मीदवार को नियुक्त करवाना चाहते थे और इसके चलते उन्होंने बाहर से आए विशेषज्ञों से अभद्रता की। बाहर से आए विशेषज्ञों की अनुशंसा पर ही विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में उन्हें निलंबित किया गया है। इस पूरे विवाद के चलते सोमवार को सुबह से ही विश्वविद्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और अपने काम से आने वाले लोगों को भी विश्वविद्यालय के अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed