फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind news, hindi news, examination, jind

उत्तर पुस्तिका लेकर दो परीक्षार्थी हुए फरार

Thu, 10 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Thu, 10 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दे रहे दो विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने परीक्षा अधीक्षकों की शिकायत पर दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव अलेवा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा अधीक्षक राजबीर शास्त्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन


परीक्षा शुरू हुए थोड़ी देर हुई थी कि इस दौरान परीक्षा दे रहे छात्र गांव रेहड़ा निवासी दीपक उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकयत के आधार पर छात्र दीपक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। इसी तरह का दूसरा मामला जींद के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सामने आया है। जहां पर परीक्षा दे रहे छात्र शीशपाल उत्तर पुस्तिका अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिका गायब होने का पता उस समय लगा जब उत्तर पुस्तिकाओं की गिनती की गई तो वह कम मिली। मिलाने करने पर छात्र शीशपाल की उत्तर पुस्तिका गायब मिली। पुलिस ने परीक्षा केंद्र अधीक्षक जयराम सिंह की शिकायत पर छात्र शीशपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed