फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, Haryana board exam, jhajjhar/bahadurgrah

बोर्ड परीक्षा में नकल, सख्ती पर भी असर नहीं

Fri, 11 Mar 2016 12:30 AM IST
Jhajhar/Bahadurgrah
Jhajhar/Bahadurgrah Updated Fri, 11 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
hindi story, Haryana board exam, jhajjhar/bahadurgrah
परीक्षा - फोटो : Bureau

कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में सख्ती के बावजूद नकल पर अंकुश नहीं लग रहा। परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए कई गांवों में पंचायतों ने भी कमान संभाल रखी है, बावजूद इसके परीक्षा केंद्रों की खिड़की के बाहर लगे नकल की पर्चियों के ढ़ेर कुछ और ही बयां कर रहे हैं। वीरवार को बोर्ड परीक्षा में नकल के 16 केस बनाए गए।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी द्वितीय सेमेस्टर (नियमित/री-अपियर) की अंग्रेजी तथा सीनियर सेकेंडरी प्रथम/द्वितीय सेमेस्टर (नियमित/री-अपियर) की पंजाबी / संस्कृत / उर्दू विषयों की वीरवार को हुई परीक्षा में भी नकलची भारी पड़े। सुबह व सायं दोनों की सत्रों में परीक्षार्थियों के साथ पहुंचे उनके सहायकों की परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने के साथ ही इन्होंने नकल की पर्चियां अंदर पहुंचाना शुरू कर दिया। न तो इन पर उड़न दस्ते कंट्रोल कर पा रहे हैं और न ही बोर्ड की ओर से किए गए अन्य प्रबंधों से नकल पर अंकुश लग रहा है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि झज्जर जिले में नकल के 16 मामले सामने आए हैं। बोर्ड की ओर से यहां सख्ती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed