फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गावड़ में चार घरों से 41 तोले सोना, 1 किलो चांदी साढ़े पांच लाख रूपये चोरी

गावड़ में चार घरों से 41 तोले सोना, 1 किलो चांदी साढ़े पांच लाख रूपये चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
गावड़ में चार घरों से 41 तोले सोना, 1 किलो चांदी साढ़े पांच लाख रूपये चोरी
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : Amar Ujala
बालसमंद।
विज्ञापन
जिले के गांव गावड़ में एक ही रात में कुछ घंटों में चोर लाखों रूपये चोरी कर ले गए। चोरों ने कुछ घंटो में ही चार घरों को निशाना बनाया और चारों घरो से कुल 41 तोले सोना, एक किलो चांदी और साढ़े पांच लाख रूपये चोरी हो गए। अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मौके पर मौजूद है मामले की जांच कर रही है। गावड़ निवासी रामप्रसाद ने बताया कि घर में मै मेरी बेटी और पत्नी रहते है। मेरी बेटी रात 11 बजे तक पढ़ाई करके लाइट ऑफ करके सो गई। हम सभी खुले आसमान के नीचे सोये हुए थे। रोजाना की तरह सुबह साढ़े चार बजे जब मै उठा तो अलमारी का लॉक कटर से काटा हुआ था और अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से चोरों ने 22 तोले सोना और साढ़े चार लाख रूपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
सुरेश ने बताया कि चोरो ने इस घटना को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया है। घर से 12 तोले सोना और 50 हजार रूपये नगद चोरी किये है। राजेश ने बताया कि हम घर में चार सदस्य रहते है रोजाना की तरह सो गए और सुबह जब उठे थे घर में सारा सामान बिखरा हुआ था और 7 तोले सोना और एक किलो चांदी चोरी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रमेश ने बताया कि घर में चोरों के हाथ सोना चांदी नहीं लगी उन्होंने घर से 50 हजार की नगदी चुरा ली। गावड़ निवासी रामप्रसाद, राजेश, सुरेश और रमेश ने चोरी की वारदात की सुचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मौके पर मौजूद है। बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है।
गुणपाल सरपंच ने बताया कि एक साथ चार घरो में चोरी की घटना हुई है। इनमे से दो लोगो के घर पास पास है और
Trending Videos

गावड़ में चार घरों से 41 तोले सोना, 1 किलो चांदी साढ़े पांच लाख रूपये चोरी
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : Amar Ujala
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed