फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चाकू से गोदकर युवक की हत्या

चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
चाकू से गोदकर युवक की हत्या
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो हिसार। शहर के मॉडल टाउन एक्सटेंशन एरिया में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी, डीएसपी सहित अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी करीब 35 वर्षीय विपुल शुक्रवार को अपने घर में अकेला था। उस दौरान विपुल की किसी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि विपुल के माथे पर व पेट में चाकू से वार किया गया है। पुलिस ने बताया कि  विपुल को खून से लथपथ अवस्था में सबसे पहले उसके किसी रिश्तेदार ने देखा था। ये युवक विपुल को पहले निजी अस्पताल ले गया था। वहां से उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed