फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news, hinidi news, throw, stone, hisar

बिजली-पानी काटे, घरों पर बरसाए पत्थर

Mon, 07 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 07 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
hisar news, hinidi news, throw, stone, hisar
दलित के घर पथराव - फोटो : bureau

पंचायत चुनाव में सरपंच पद के एक उम्मीदवार को वोट न देना सुलचानी के दो दलित परिवारों को भारी पड़ रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति के समर्थकों ने दोनों दलित परिवारों के घरों की बिजली-पानी काट दिए और रात के समय ईंट-पत्थरों से हमला किया। पीड़ित परिवार की एक लड़की ने साहस दिखाते हुए इसकी लिखित शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सुलचानी निवासी सोनिया ने बताया कि दो महीने पहले पंचायत चुनाव में उन्होंने और उसके चाचा के परिवार ने दूसरे को वोट दिया। इससे एक पक्ष नाराज हो गया और उसके समर्थक उनके साथ झगड़ा करने लगे। आरोप है कि उनके दोनों घरों की बिजली लाइन काट दी।
विज्ञापन


अब कुछ दिनों से उनको कहीं से भी पानी नहीं भरने दिया जा रहा और ना ही घरों से निकलने देते हैं। साथ ही धमकी भी देते हैं कि वोट न देने का खामियाजा तुम्हारे दोनों परिवारों को भारी पड़ेगा। पीड़ित सोनिया ने बताया कि उसको व उसकी मां और चाची को अगवा करने की कोशिश भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि इस बारे में नारनौंद पुलिस और कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर भी कॉल कर चुकी है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आखिरकार वो रात को अंधेरे का फायदा उठाते हुए नारनौंद पहुंची और इसकी लिखित में शिकायत पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित लड़की की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

मामले की शिकायत मिल चुकी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- साहब राम जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed