फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar news, hindi news, election, jila parishad, chairman, hisar

जिला परिषद की जगह हरियाणा भवन पहुंचे पार्षद, चेयरमैन चुनाव स्थगित

Mon, 07 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 07 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
hisar news, hindi news, election, jila parishad, chairman, hisar
जिला परिषद चेयरमैन के चुनाव स्थगित - फोटो : bureau

जिला परिषद चेयरमैन चुनाव के लिए बुलाई गई मीटिंग में इतिहास दोहराया गया। बैठक में एक भी सदस्य हाजिर न होने पर बैठक को रद्द कर दिया गया। मीटिंग के लिए तय किए गए एक घंटे के आखिरी चार मिनट में सांसद दुष्यंत चौटाला और विधायक रणबीर गंगवा पहुंचे थे।

विज्ञापन


चक्रव्यूह को भेदने के लिए अभिमन्यु के पास पहुंचे पार्षदों को पहला गुरुमंत्र मीटिंग से दूर रहने का दिया गया। देर रात दिल्ली पहुंचे 15 के करीब पार्षदों ने रविवार की सुबह करीब दस बजे हरियाणा भवन में कैप्टन अभिमन्यु से मीटिंग की। यहां वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पार्षदों के साथ हिसार के कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


मिलकर एकजुट होकर चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव दिया। शाम करीब छह बजे तक सभी पार्षद अपने-अपने घर वापस लौट आए। दूसरी ओर इंडियन नेशनल लोकदल के संपर्क में रहे पार्षदों को सांसद दुष्यंत ने मीटिंग से दूर रखा। खास रणनीति के तहत इनेलो-भाजपा में से किसी ने अपने समर्थकों को मीटिंग में जाने से रोका। मीटिंग में जाने से उनके पार्षदों की संख्या का खुलासा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन दस बजे ही तैयारियों में जुट गया
जिला परिषद की मीटिंग के लिए सुबह 11 बजे चुनाव अधिकारी एडीसी विजय कुमार जिला परिषद भवन पहुंच गए थे। जिला पंचायत विकास अधिकारी नरेश पंकज को चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डीडीपीओ कार्यालय के अलावा जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारी दस बजे से ही यहां तैयारियों में जुट गए थे। कर्मचारी अधिकारी इंतजार करते रहे, लेकिन कोई पार्षद मीटिंग कक्ष तक नहीं पहुंचा।

11:56 पर पहुंचे एमपी, चार मिनट ली जानकारी
एक घंटे का तय समय पूरा होने से चार मिनट पहले 11.56 पर सांसद दुष्यंत अपने काफिले के साथ मीटिंग कक्ष में दाखिल हुए। उनके साथ विधायक रणबीर गंगवा, इनेलो जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। सांसद दुष्यंत ने अगली बैठक की प्रक्रिया के बारे में जानकारी मांगी।

एडीसी विजय कुमार ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से पहली मीटिंग की तारीख तय की गई थी। पहली मीटिंग बिना चुनाव रद्द हो जाती है तो अगली मीटिंग बुलाने का अधिकार डीसी को है। डीसी की ओर से अगली मीटिंग की तारीख तय की जाएगी। सांसद ने कहा कि जिला परिषद के साथ ही उकलाना, बरवाला, हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय, नारनौंद की मीटिंग एक ही दिन एक ही समय तय कर दिया जाए। इस पर एडीसी ने बताया कि विधायक, सांसद को इस मीटिंग में वोटिंग का अधिकार नहीं है।

टेबल पर पैक ही रह गई ईवीएम
सभी पार्षदों के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं। चुनाव कराने के लिए चार ईवीएम तैयार की गई थी। ईवीएम से मतदान कराने के लिए एक कोने को प्लाई बोर्ड से कवर से किया गया था। एडीसी ने इसका मुआयना करने के बाद केबिन को पूरी तरह से कवर करने का निर्देश दिया। अगली मीटिंग में केबिन पूरी तरह से कवर किया जाएगा।

प्रोसीडिंग राज्य चुनाव आयोग को भेजी
जिला परिषद की मीटिंग स्थगित होने के बाद अतिरिक्त उपायुक्त की ओर से मीटिंग की प्रोसीडिंग तैयार कराकर राज्य चुनाव आयोग को भेजी है। इसमें लिखा कि रविवार सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई। दोपहर 12 बजे तक एक भी पार्षद नहीं पहुंचा। बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई है। बैठक में सांसद दुष्यंत चौटाला, विधायक रणबीर गंगवा भी पहुंचे थे।

पांचों ब्लॉक समितियों की मीटिंग भी रद्द
हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय, नारनौंद, उकलाना, बरवाला ब्लॉक समितियों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए भी मीटिंग बुलाई गई थी। किसी भी मीटिंग में कोरम पूरा नहीं हो सका, जिसके चलते मीटिंग को स्थगित कर दिया गया। ब्लॉक समितियों की अगली मीटिंग के लिए अब जल्द ही दोबारा से तारीख तय की जाएगी।


तो मंगलवार को भी नहीं चुने जाएंगे चेयरमैन
मंगलवार को हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, अग्रोहा, आदमपुर के लिए होने वाली ब्लॉक समितियों की मीटिंग भी रद्द होने की आशंका बन गई है। माना जा रहा है कि मंगलवार को होने वाली बैठकों में भी चेयरमैन का चुनाव नहीं हो पाएगा। इन बैठक में भी कोरम पूरा होने को लेकर संशय हो गया है।

कब कौन रहा चेयरमैन
सरबती देवी 5-4-1995 से 14-9-19995    कांग्रेस भजनलाल समर्थक
बिमला पूनिया 15-9-1995 से 17-12-1999    हरियाणा विकास पार्टी
सरबती देवी 18-12-1999से  25-4-2000    कांग्रेस भजनलाल समर्थक
अजित लितानी 16-6-2000 से 10-9-2003    इंडियन नेशनल लोकदल
जिले सिंह  21-01-2004 से 25-04-2005    इंडियन नेशनल लोकदल
बृजलाल 14-7-2005 से 30-04-2010    कांग्रेस भजनलाल समर्थक
डॉ. राजेंद्र सूरा 4-09-2010 से 21-06-2015    कांग्रेस भूपेंद्र हुड्डा समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed