{"_id":"56e1d3a14f1c1be2488b4603","slug":"hisar-hindi-news-crime-sex-racket-supplier-arrest-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश्यावृत्ति मामला : दिल्ली की महिला सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेश्यावृत्ति मामला : दिल्ली की महिला सप्लायर गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
वेश्यावृत्ति मामला
- फोटो : desk
हिसार पुलिस ने वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियां सप्लाई करने वाली दिल्ली के खजूरी खास की प्रीति उर्फ सोनिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को वीरवार को न्यायिक दंडाधिकारी इंदुबाला की अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार प्रीति ने बताया है कि वह दिल्ली में रहती है और वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियां सप्लाई करती है। उसका पति ड्राइवर है और उसका वेतन मात्र सात हजार रुपये है। उनके दो बच्चे हैं। किराए के मकान में रहती हैं। आर्थिक तंगी के चलते वह इस दलदल में फंस गई। वेश्यावृत्ति करने वाली लड़कियों के फोटो और मोबाइल नंबर रखती है। फोन पर डिमांड आने पर वह व्हाट्सएप पर संबंधित व्यक्ति से फोटो के जरिये लड़कियां पसंद कराती। फिर रेट तय कर लड़कियां वहां भेज दी जाती। इस तरह यह घटनाक्रम चलता है।
विज्ञापन
होटल से तीन युवतियों समेत पांच हुए थे काबू
महिला थाना पुलिस ने 24 जनवरी को बालसमंद रोड पर भारत होटल पर छापा मारकर वेश्यावृत्ति के आरोप में होटल संचालक राजेश, वेटर सोनू और दिल्ली की किरण, खाजिदा व कलकत्ता की सोनिया को गिरफ्तार किया था। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में वेश्यावृत्ति अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
अश्लील फोटो मोबाइल पर आदान-प्रदान की थी
बाद में पुलिस ने होटल संचालक के सहयोगी हैबतपुर के सुरेश तथा अन्य राधे और विनोद को गिरफ्तार किया था। दो आरोपियों ने बताया था कि वे कैमरी रोड की पूनम के मार्फत लड़कियों का ऑर्डर देते हैं। फिर पूनम दिल्ली में फोन पर संपर्क कर लड़कियों का बंदोबस्त कराती है। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार युवतियों के मोबाइल की जांच करने पर पाया था कि उत्तेजक अश्लील फोटो कई जगह आदान-प्रदान की गई हैं।
दिल्ली से जींद तक फैला है नेटवर्क
युवतियों ने बताया था कि गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, कलकत्ता, रोहतक, गुड़गांव और जींद तक फैला है। इसके अलावा यहां शहर के तीन और होटलों में वेश्यावृत्ति होने की बात बताई थी। पुलिस ने उन तीन होटलों में भी छापा मारा था, मगर वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला था।