फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, crime, accident, Hisar

जन्मदिन मनाकर जा रहा था, हादसे में युवक सहित 3 की मौत

Tue, 15 Mar 2016 12:17 AM IST
Hisar
Hisar Updated Tue, 15 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime, accident, Hisar
हादसा - फोटो : Bureau

शहर के सूर्य नगर का संदीप कुमार जन्मदिन मना कर हमउम्र चाचा धीरज और दोस्त कृष्णा नगर निवासी मनमोहन के साथ रविवार देर रात बाइक पर जा रहा था। जेल के सामने पुल से उतरते ही बाइक और एक बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार तीनों जनों की मौत हो गई। इनमें धीरज शादीशुदा था और 6 महीने की बच्ची का पिता था।

विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूर्य नगर निवासी संदीप कुमार (20) और उसका चाचा धीरज कुमार (23) जिंदल चौक के पास फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। दुकान के पास एक ऑप्टिकल शॉप पर कृष्णानगर का मनमोहन (24) काम करता था। संदीप हमउम्र होने पर चाचा धीरज का दोस्त था और दोनों ज्यादातर साथ रहते थे। दोस्त मनमोहन से भी उनकी खूब बनती थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रविवार को संदीप का 20वां जन्मदिन था। तीनों ने रविवार रात दुकान में पहले जन्मदिन सेलिब्रेट किया। संदीप और धीरज बाद में देर रात दोस्त मनमोहन को बाइक पर छोड़ने कृष्णा नगर जा रहे थे। वे डाबड़ा चौक पुल से उतर रहे थे कि बैंक कॉलोनी की तरफ से एक बोलेरो पुल की तरफ मुड़ी, जिससे दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में धीरज और मनमोहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि संदीप ने सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिये। बाद में सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पीएलए के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक शिव नगर के सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।


संदीप के घर पर लगा मिला ताला
सूर्य नगर में गली नंबर 17 में दोपहर बाद मृतक संदीप के मकान में ताला लगा मिला। संदीप वहां अपने परिवार के साथ रहता था। वह इकलौता था और उसकी एक छोटी बहन है। मोहल्लावासियों ने बताया कि उसकी मां को उसकी मौत की सूचना मिली तो वह जोर-जोर से रोने लगी। आसपास की महिलाओं ने उसे बड़ी मुश्किल से संभाला। बाद में उनके शव को लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए सोनीपत जिले के गांव मातन ले गए। संदीप का परिवार यहां एक मकान में किराए पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed