सियासी मुलाकात: तीसरे मोर्चे के गठन का एलान कर चुके ओमप्रकाश चौटाला से मिले बिहार के सीएम नीतीश कुमार
- ओमप्रकाश चौटाला केंद्र की सरकार को बता चुके हैं किसान विरोधी
- बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मामलों पर भी हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीसरे मोर्चे के गठन एलान कर चुके इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की। यह मुलाकात चौटाला के गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर हुई है। इस दौरान जेडीयू नेता केसी त्यागी भी मौजूद रहे।
यह मुलाकात उस समय हुई है जब ओमप्रकाश चौटाला तीसरे मोर्चे के गठन की पैरवी कर रहे हैं और ओमप्रकाश चौटाला ने केंद्र की सरकार को किसान विरोधी पार्टी बता चुके हैं। इस बैठक के दौरान तीनों नेताओं के बीच राजनीतिक मामलों पर भी चर्चा हुई है।
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट कर बताया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू के महासचिव त्यागी ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से गुरुग्राम में उनके आवास पर मुलाकात की तथा उनके साथ राजनीतिक मामलों पर चर्चा की। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार और केसी त्यागी ने पूर्व में ओमप्रकाश चौटाला के पिता और पूर्व उपप्रधानमंत्री दिवंगत देवीलाल के साथ भी काम किया था।
ओमप्रकाश चौटाला मोदी सरकार को बता चुके हैं किसान विरोधी
ओमप्रकाश चौटाला ने अपने बयान में पिछले सप्ताह कहा था कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता केंद्र की जनविरोधी और किसान विरोधी सरकार से मुक्ति पाने की है। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार है तथा बिहार में जेडीयू और हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के साथ उसकी गठबंधन सरकार है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह 25 सितंबर को देवीलाल की जयंती से पहले विपक्ष के नेताओं से मिलने की कोशिश करेंगे और उनसे एक मंच पर आने का आग्रह करेंगे।