फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गल्ले से पैसे निकालकर जा रहे युवक को दुकानदार ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

गल्ले से पैसे निकालकर जा रहे युवक को दुकानदार ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
गल्ले से पैसे निकालकर जा रहे युवक को दुकानदार ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रतिया। शहर के बुढलाडा रोड पर गोयल शटरिंग स्टोर की दुकान पर देर शाम को एक युवक ने दुकानदार की गैरमौजूदगी में दुकान में घुसकर दुकान के गले में रखें हजारों रुपये चुरा लिए। मगर जैसे ही युवक पैसे चुरा कर वापस जाने लगा तो दुकानदार मौके पर आ गया और उक्त युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को लॉकडाउन के चलते शाम को 6 बजे दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद कर रहे थे। बुढलाडा रोड पर गोयल शटरिंग स्टोर के संचालक मंगतराम भी अपने बेटे विशाल के साथ दुकान का सामान दुकान के पीछे बने गोदाम में रख रहे थे। इसी बीच दुकानदार की गैर मौजूदगी को देखते हुए एक युवक दुकान में जा घुसा और गल्ले में पड़े हजारों रुपये चुराकर वापस जाने लगा। तभी उसी वक्त दुकानदार मौके पर आ गया और पैसे चुरा कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले गई। शहर थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और युवक से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed