फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ट्रैक्टर यात्रा लेकर फतेहाबाद पहुंची सांसद दुग्गल को दिखाये काले झंडे

ट्रैक्टर यात्रा लेकर फतेहाबाद पहुंची सांसद दुग्गल को दिखाये काले झंडे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर यात्रा लेकर फतेहाबाद पहुंची सांसद दुग्गल को दिखाये काले झंडे
फतेहाबाद में बीजेपी ट्रेक्टर यात्रा का विरोध करते किसान - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फतेहाबाद । प्रदेश भर में किसानों व व्यापारियों के निशाने पर चल रही बीजेपी की ट्रैक्टर यात्रा को फतेहाबाद में भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है। फतेहाबाद के निकटवर्ती गांव भोडिय़ाखेड़ा के सिंचाई विश्रामगृह में पत्रकारवार्ता करने पहुंची एवं ट्रैक्टर यात्रा का नेतृत्व कर रही सांसद सुनीता दुग्गल के काफिले के सामने किसानों ने प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाये। इस दौरान गुस्साए किसानों ने सांसद दुग्गल के ट्रैक्टर के सामने लेटकर रोकने का प्रयास भी किया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पकड़कर ट्रैक्टर यात्रा के काफिले से दूर खदेड़ा। गौरतलब है कि कृषि कानूनों पर विरोध के बाद बीजेपी ने प्रदेशभर में कृषि कानूनों के समर्थन में ट्रैक्टर यात्रा का ऐलान किया था, लेकिन पहले दिन से ये टै्रक्टर यात्रा किसानों के निशाने पर रही है। इसी कड़ी में आज फतेहाबाद जिले में भट्टू से फतेहाबाद तक बीजेपी ने ट्रैक्टर यात्रा निकालने का ऐलान किया था जिसका नेतृत्व सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल ने करना था। शुक्रवार को तय समय पर बीजेपी नेताओं व समर्थक किसानों ने टै्रक्टर यात्रा शुरू की जिसका गांव भोडिय़ाखेड़ा में किसानों ने विरोध कर दिया है। बीजेपी नेताओं को काले झंडे दिखाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके चलते एक बार तो तनाव की स्थिति बन गई है। सांसद सुनीता दुग्गल ने इस बारे में बात करने पर कहा कि विपक्ष किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है जबकि ये तीनों कृषि कानूनों किसानों के पक्ष में हैं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर यात्रा लेकर फतेहाबाद पहुंची सांसद दुग्गल को दिखाये काले झंडे
फतेहाबाद में बीजेपी ट्रेक्टर यात्रा का विरोध करते किसान - फोटो : Amar Ujala
फतेहाबाद में बीजेपी ट्रेक्टर यात्रा का विरोध करते किसान

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed