{"_id":"56ddd1af4f1c1bb2258b4595","slug":"education-exam-exam-centre-haryana-board-10th-12th-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे 10वीं, 12वीं के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे 10वीं, 12वीं के विद्यार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार से 10 वीं व 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए पांच उड़नदस्तों का गठन किया गया है जो जिले के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। उड़नदस्तों में उपायुक्त एनके सोंलकी, जिलेभर के एसडीएम, डीईओ की टीम परीक्षा पर नजर रखेगी। बोर्ड की तरफ से अलग टीमें बनाई गई हैं।
डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि 39 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं और 12वीं, 19 परीक्षा केंद्रों पर केवल मैट्रिक की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में अगर गैप होता है तो परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए ड्यूटी अध्यापकों को स्कूलों में अपनी ड्यूटी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इन परीक्षाओं में कुल 7 से 8 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे।
कई स्कूलों में सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर
शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो इस बार कुछ स्कूलों के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ऐसे कई स्कूलों का सोमवार को दौरा भी किया। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 भी लगाई गई है। आसपास की फोटोस्टेट की दुकानों को भी बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन
नकल रोकने के लिए तैनात होंगे पुलिसकर्मी
बाहर से नकल केंद्रों तक ना पहुंचे इसके लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ये पुलिसकर्मी सेंटर के आसपास घूम रहे अवांछित तत्वों को भी दूर रखेंगे। इसके लिए पुलिस विभाग की मदद मांगी गई थी। सूत्रों की मानें तो तकरीबन साढ़े पांच सौ पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे।
कंट्रोल रूम होगा स्थापित
फतेहाबाद में इस बार भी एक ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके जरिए पूरे जिले की परीक्षा नियंत्रित की जाएगी। कंट्रोल रूम में ही जिले भर की परीक्षाओं, यूएमसी आदि की डिटेल रखी जाएगी।