फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad crime, police, kidnapping, child, fatehabad

तीन साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश, मंगवाना चाहते थे भीख

Sat, 05 Mar 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना Updated Sat, 05 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
fatehabad crime, police, kidnapping, child, fatehabad
अगवा - फोटो : file
फतेहाबाद जिले के गांव समैण से बच्चों को उठाने वाले गिरोह ने एक नन्ही बच्ची को टॉफी देकर अगवा करने की कोशिश की। लेकिन समय रहते ग्रामीण को इसकी भनक लग गई और आरोपियों की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान जाखल निवासी जंगीराम, श्रवण व सतपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त गिरोह के सदस्य गांवों में घरों से भीख मांगने के नाम पर बच्चों को बहला फुसला कर उठा ले जाते थे।
विज्ञापन

खुद भीख मांगने के बहाने आए थे आरोपी
शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे तीन लोग गांव समैण में घर-घर जाकर आटा व अन्य खाने पीने की वस्तुएं भीख के रूप में मांग रहे थे। उसी दौरान बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उक्त लोगों की नजर गांव के ही जगदीश के घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची काफी पर पड़ी। आरोप है कि आरोपियों ने उक्त बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने के लिए पहले उसे एक टॉफी दी। उसके बाद दस रुपये का नकली नोट दिखाकर गोद में उठा लिया व बस स्टैंड की ओर चल पडे़।
विज्ञापन

इस दौरान बच्ची की मां रितु बाहर बच्ची को देखने आई। बाहर बच्ची को न पाकर उसने आसपास तलाश की। उसकी नजर बस स्टैंड की ओर जा रहे तीनों बदमाशों पर पड़ी, जिनकी गोद में उसकी बच्ची थी। रितु ने शोर मचा दिया और भागकर एक आरोपी को पकड़ लिया। इससे बौखलाए एक आरोपी ने बच्ची को रितु की ओर फेंक कर भागने की कोशिश की, लेकिन आस पास के लोगों ने उन्हें काबू कर उनकी धुनाई कर दी। बाद में पुलिस को बुलाकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव समैण से बच्चों को उठाने वाले गिरोह ने एक नन्ही बच्ची को टॉफी देकर अगवा करने की कोशिश की। लेकिन समय रहते ग्रामीण को इसकी भनक लग गई और आरोपियों की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों की पहचान जाखल निवासी जंगीराम, श्रवण व सतपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त गिरोह के सदस्य गांवों में घरों से भीख मांगने के नाम पर बच्चों को बहला फुसला कर उठा ले जाते थे।

खुद भीख मांगने के बहाने आए थे आरोपी
शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे तीन लोग गांव समैण में घर-घर जाकर आटा व अन्य खाने पीने की वस्तुएं भीख के रूप में मांग रहे थे। उसी दौरान बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उक्त लोगों की नजर गांव के ही जगदीश के घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची काफी पर पड़ी। आरोप है कि आरोपियों ने उक्त बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने के लिए पहले उसे एक टॉफी दी। उसके बाद दस रुपये का नकली नोट दिखाकर गोद में उठा लिया व बस स्टैंड की ओर चल पडे़।

इस दौरान बच्ची की मां रितु बाहर बच्ची को देखने आई। बाहर बच्ची को न पाकर उसने आसपास तलाश की। उसकी नजर बस स्टैंड की ओर जा रहे तीनों बदमाशों पर पड़ी, जिनकी गोद में उसकी बच्ची थी। रितु ने शोर मचा दिया और भागकर एक आरोपी को पकड़ लिया। इससे बौखलाए एक आरोपी ने बच्ची को रितु की ओर फेंक कर भागने की कोशिश की, लेकिन आस पास के लोगों ने उन्हें काबू कर उनकी धुनाई कर दी। बाद में पुलिस को बुलाकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।  

ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ कर गांव के मंदिर में ले गए। पुलिस के आने से पहले उन्होंने ग्रामीणों के सामने माना कि उन्होंने बच्ची को उठाने की कोशिश की। वे बच्ची से भीख मंगवाकर अपना खर्च चलाना चाहते थे। आरोपियों के खुलासे के बाद गुस्साए लोगों ने एक बार फिर से उनकी धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

क्या कहते हैं सदर थाना प्रभारी
थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में गांव समैण से बच्ची की माता की शिकायत आई है। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची को बहला-फुसलाकर अगवा करने की कोशिश के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed