फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime, exposer, murder, relative, police, fatehabad

मामा ने दोस्त के साथ मिलकर की थी भांजे की हत्या

Tue, 15 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 15 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime, exposer, murder, relative, police, fatehabad
कत्ल - फोटो : file
भूना के ब्लाइंड मर्डर मामले में इकलौते सगे भांजे की मामा ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी थी तथा शव को रस्सी से बांधकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। युवक के मोबाइल फोन डिटेल के अनुसार हुई जांच के बाद हत्या की परत खुली है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी ढाणी गोपाल के निवासी हैं।
विज्ञापन


ऐसे रची हत्या की साजिश
ढाणी गोपाल निवासी रणजीत सिंह गोदारा का अपने सगे भांजे नरेश कुमार बरवाला निवासी के साथ घटना से कुछ दिन पहले ही विवाद हुआ था। इस पर नरेश ने अपने मामा का गिरेबान पकड़ लिया तथा ढाणी गोपाल निवासी पवन कुमार हरिजन के पैसे देने से इंकार कर दिया था। इस कारण वह अपने भांजे को लेकर खुन्नस खाने लग गया। आरोप लगाया कि नरेश का चरित्र ठीक नहीं था तथा वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। रणजीत सिंह की कार को भी वह गलत काम के लिए लेकर गया था। इस पर मामा भांजे के बीच  हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन


रणजीत सिंह ने अपने भांजे को ठिकाने लगाने के लिए चार फरवरी को गांव ढाणी गोपाल बुलाया। वह नरेश को ढाणी सांचला रोड पर अपनी पट्टे पर ली हुई जमीन पर ले गया और वहां पवन कुमार हरिजन के साथ मिलकर नरेश के गले में रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। रणजीत और पवन ने मिलकर उसके हाथ-पांव रस्सी से बांधे तथा एक बार फिर हमला किया। दोनों ने कार में नरेश का शव डाला और भाखड़ा नहर में फेंक दिया। नौ फरवरी को शव चौबारा के पास बहता हुआ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 फरवरी को होनी थी शादी
रणजीत सिंह के भांजे नरेश व भांजी सुमन की शादी 25 फरवरी को निर्धारित थी। लेकिन चार फरवरी को ही नरेश बरवाला से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसको लेकर उसकी मां राजबाला ने बरवाला पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन नौ फरवरी को नरेश का शव नहर में मिलने के बाद खुशियों में ग्रहण लग गया था। नरेश के पिता भीम सिंह का करीब 17 साल पहले निधन हो गया था। चार साल के नरेश को राजबाला ने दिहाड़ी मजदूरी करके पैरों पर खड़ा किया था। बेटे की हत्या में अपने ही भाई का नाम सामने आने से राजबाला अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है।

भूना थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इसमें मृतक के सगे मामे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामला आपसी लेन-देन का सामने आया है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

यह है मामला
चौबारा माइनर में 9 फरवरी की सायं भूना पुलिस को 21 वर्षीय युवक की लाश पानी में पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला तो उसके हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे तथा शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मोचीवाली निवासी सूबे सिंह की शिकायत पर प्राथमिक जांच में ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। 10 फरवरी को शव की पहचान बरवाला हिसार के वार्ड नं-17 निवासी नरेश के रूप में हुई।


युवक की मां राजबाला ने किसी से रंजिश होने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने मोबाइल डिटेल और अन्य गतिविधियों पर कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया था। पुलिस ने मृतक नरेश के मोबाइल की लोकेशन एवं डिटेल खंगालनी शुरू की तो पुलिस ने एक माह में ही ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed