{"_id":"56e6a92f4f1c1b6c4a8b475e","slug":"people-protest-against-meat-shop-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट की दुकान का लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट की दुकान का लोगों ने किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 14 Mar 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
मीट की दुकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेहतपुर रोड पल्ला नंबर एक के पास अवैध रूप से खुल रही मीट की दुकानों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है और निगमायुक्त को शिकायत पत्र देकर उसे रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
सोमवार को शिव कॉलोनी विकास समिति ब्लॉक ए के पदाधिकारी निवर्तमान पार्षद ओम प्रकाश रक्षवाल के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि सेहतपुर रोड पर शिव कॉलोनी पल्ला नंबर एक मार्केेट में फौजी मदर डेयरी के पास समीर मीट की दुकान खुल रही है, जबकि बगल में ही मंदिर बना हुआ है। इस दुकान के ठीक सामने से स्कूल भी है।
विज्ञापन
इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए मीट की दुकान पर रोक लगाई जाए। विरोध करने वालों में देवदत्त शर्मा, जोगिंदर यादव, एमके मिश्र, श्याम सुंदर, राजवीर शर्मा, रमाकांत शर्मा, उदयवीर, आईबी सिंह आदि शामिल रहे।