फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, kidanping, gun point, car, grab

गन प्वाइंट पर व्यक्ति का अपहरण कर छीनी गाड़ी

Sun, 13 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 13 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, kidanping, gun point, car, grab
प्रतीकात्मक तस्वीर
 झोझूकलां निवासी एक व्यक्ति का गन प्वाइंट पर अपहरण कर कार सवारों ने कार छीन ली। बाद में आरोपी उसे गांव गोठड़ा के समीप उतार कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव झोझूकलां निवासी जोगेंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपनी स्कोडा गाड़ी लेकर किसी काम से दादरी आया था। रात करीब दस बजे वह काम निपटाकर जब वह वापिस गांव जाने के लिए निकला तो नई अनाज मंडी के समीप एक रिट्ज कार ने उसे ओवरटेक किया। कुछ दूरी पर चलते ही उन्होंने गाड़ी को बीच सड़क ही खड़ा कर दिया। रिट्ज चालक के ब्रेक मारते ही उसने भी ब्रेक ले लिए। इसी दौरान कार में चार युवक उतरे और उन्होंने आते ही उस पर गन तान नीचे उतरने की बात कही। इसके बाद जब नीचे उतरा तो उक्त चारों युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया और कनीना रोड पर ही गाड़ी में बैठाकर उसे ले गए। बाद में उसे गाड़ी रोक कर गोठड़ा गांव के समीप उतारकर फरार हो गए। इसके बाद उसेने परिजनों को मामले से अवगत करवाया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे संभाला और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। सिटी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed