{"_id":"56d9dee94f1c1bb2058b4973","slug":"bhiwani-crime-sarpanch-crime-crashed-old-man-sarpanch-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को गाड़ी से कुचलकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग को गाड़ी से कुचलकर मार डाला
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग को गाड़ी से कुचला
- फोटो : अमर उजाला
एक सनसनीखेज घटनाक्रम में ढाणी रहीमपुर गांव में एक बुजुर्ग को गाड़ी से कुचलकर मार दिया। मृतक के पुत्र ने गांव सरपंच पर राजनीतिक रंजिश के चलते गाड़ी से कुचलकर मारे जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी सरपंच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना बृहपतिवार शाम की है। देर रात उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
शुक्रवार को मृतक नेतराम (80)के पुत्र रामचंद्र काजल एडवोकेट ने बताया कि वे अपने खेत में बने मकानों में रहते है। उनके 82 वर्षीय पिता चाचा से मिलने गांव में गए हुए थे। वापसी के दौरान पिता गांव में एक दुकान के पास पार्क के नजदीक बैठे हुए थे, तभी गांव के सरपंच ने राजनीतिक रंजिश के चलते कथित तौर पर उनके पिता को गाड़ी से कुचल डाला। रामचंद्र का कहना है कि वो खुद उस वक्त पीछे से आ रहा था। उन्होंने सरपंच को आवाज भी लगाई, मगर वह गाड़ी लेकर फरार हो गया। रामचंद्र का आरोप है कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव में उन्होंने सरपंच के विरोधी उमीदवार को वोट दिए थे। जिसके चलते सरपंच उनके खिलाफ राजनीति रंजिश रखता था। पुलिस उपाधीक्षक एवं एफएसएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि आरोपी अभी फरार है।
गांव रहीमपुर के बुजुर्ग नेतराम की गाड़ी से कुचले जाने के कारण मौत हुई है। मृतक के पुत्र ने गांव के सरपंच पर राजनीतिक द्वेष के चलते पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सरपंच सुरेंद्र सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दफा 302 के तहत हत्या का अभियोग अंकित कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घर से फरार है, अभी तक गिरफ्तारी नही हो पाई।
विज्ञापन
ओमप्रकाश एसआई, जांच अधिकारी, लोहारू पुलिस